Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 11:30 AM
करतार नगर में भांजे ने अपने मामा पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे घायल रणजीत सिंह को उसकी बहन द्वारा खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर भांजे जरनैल सिंह ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि उसने किसी के साथ...
खन्ना (सुनील): करतार नगर में भांजे ने अपने मामा पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे घायल रणजीत सिंह को उसकी बहन द्वारा खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर भांजे जरनैल सिंह ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि उसने किसी के साथ मारपीट नहीं की है।
अस्पताल में उपचाराधीन रणजीत सिंह (32) पुत्र छोटा सिंह वासी अड़ैचा कालोनी दोराहा ने बताया कि उसकी बहन करतार नगर खन्ना में रहती है। कल उसने फोन करके बताया कि उसका बेटा उसके साथ मारपीट करता है। उसकी बहन ने अपने भाई रणजीत सिंह कोघर आकर अपने भांजे को समझाने की बात कही।
आज सुबह करीब 10 बजे जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा और जैसे ही उसने अपने भांजे को समझाने की कोशिश की तो जरनैल सिंह ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। मोहल्ला वासियों ने बीच बचाव करते हुए उसे बचाया। इस दौरान जरनैल सिंह अपनी पत्नी के साथ वहां से भाग गया।