रात 2 बजे तक सड़कों पर रही पुलिस, हुल्लड़बाजी करने वाले किए गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jan, 2018 02:16 PM

arrest

नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुल्लड़बाजी को रोकने व लोगों को सुखद माहौल प्रदान करने के लिए पुलिस छावनी में तबदील किए गए महानगर की सड़कों पर पुलिस जवान देर रात 2 बजे तक डटे रहे। पुलिस प्रशासन ने इस खास मौके 1500 के करीब पुलिस कर्मियों को लगाया था। पुलिस...

लुधियाना(सुरिन्द्र): नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुल्लड़बाजी को रोकने व लोगों को सुखद माहौल प्रदान करने के लिए पुलिस छावनी में तबदील किए गए महानगर की सड़कों पर पुलिस जवान देर रात 2 बजे तक डटे रहे। पुलिस प्रशासन ने इस खास मौके 1500 के करीब पुलिस कर्मियों को लगाया था। पुलिस का अधिक फोकस फिरोजपुर रोड पर रहा।

नगर में दाखिाल होने व बाहर निकलने वाले सभी प्वाइंटों पर कड़ी नाकाबंदी की गई थी, जिसे जांचने के लिए जी.ओ. रैंक के अधिकारी लगातार चक्कर लगा रहे थे। नगर को कई प्वाइंटों में बांट कर थाना प्रभारियों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही नगर के पुलिस कमिश्नर आर.एन. ढोके देर रात तक खुद नाकों की सुपरविजन करते रहे। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मी सिविल वर्दी में भी आम लोगों के बीच मौजूद रहे। कंट्रोल रूम पर स्मार्ट सिटी के कैमरों के माध्यम से नगर के प्रमुख क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त स्टाफ को बिठाया गया था।

वहीं थाना पुलिस के साथ ही ट्रैफिक पुलिस अपने स्तर पर पियक्कड़ चालकों को पकड़ कर उन्हें गिरफ्तार कर थाना पुलिस के हवाले करती रही। फिरोजपुर रोड पर जाम लगते ही ट्रैफिक सिगनलों को बंद कर पुलिस कर्मियों ने मैन्युअल तरीके से जाम को क्लीयर करवाया। मल्हार रोड पर हुल्लड़बाजी व ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही इसे वाहनों के लिए रात 9.30 के करीब बंद करवा दिया गया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!