Edited By Updated: 30 Jul, 2016 12:31 PM
पंजाब पुलिस के एक थानेदार द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन होते हुए ग्रुप के कुछ सदस्यों के परिजनों की
लुधियाना (राम): पंजाब पुलिस के एक थानेदार द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन होते हुए ग्रुप के कुछ सदस्यों के परिजनों की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के बाद उन पर अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
थाना डिवीजन नं.-7 की पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कुलविंद्र कंडा पुत्र तरसेम लाल निवासी गुरु अर्जुन देव नगर ने आरोप लगाते हुए बताया कि थानेदार बलविंद्र सैनी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिसमें वह, पवन मेहता, बलविंद्र सिंह व अन्य ग्रुप सदस्य थे। बीते दिन बलविंद्र सैनी ने उसके, पवन व बलविंद्र सिंह के परिजनों की आपत्तिजनक तस्वीरें ग्रुप में डाल कर उन पर अभद्र टिप्पणियां कर उनके परिजनों के चरित्र का गलत प्रचार किया।
कंडा द्वारा दी गई शिकायत की जांच ए.सी.पी. ईस्ट द्वारा करने के बाद कंडा के आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने बलविंद्र सैनी के खिलाफ आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।