Edited By Updated: 25 Sep, 2016 12:55 AM
शहर में डेंगू व वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आज डेंगू ने लुधियाना सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र के...
लुधियाना(गुप्ता): शहर में डेंगू व वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आज डेंगू ने लुधियाना सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते स्थानीय जनकपुरी क्षेत्र की गली नं. 9 में किराए पर रहने वाले सब्जी विक्रेता अजीत सिंह की 6 वर्षीय बच्ची सुरुचि को अपना शिकार बना लिया। सुरुचि की मौत का नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए क्षेत्रवासियों ने निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
क्षेत्रवासी नरिन्द्र सिंह नामधारी व बच्ची के पिता अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जनकपुरी क्षेत्र में नगर निगम की सफाई व्यवस्था चरमराने व निगम द्वारा फॉगिंग न कराए जाने से क्षेत्र में लोग डेंगू व वायरल फीवर का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में न तो निगम के अधिकारियों व न ही पार्षद को कोई ङ्क्षचता है। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि वह बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल भी गया परंतु उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। भाजपा नेता तरसेम डाबर ने कहा कि डेंगू केे चलते नन्ही बच्ची की गई जान के लिए नगर निगम की सफाई व्यवस्था जिम्मेदार है। अगर नगर निगम व क्षेत्र के पार्षद इस ओर ध्यान देते तो क्षेत्र में वायरल फीवर व डेंगू विकराल रूप धारण न करता।