यूथ अकाली दल ने फूंका सुखपाल सिंह खैहरा का पुतला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 04:11 PM

youth akali dal flags the effigy of sukhpal singh khahera

विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा का नाम नशा तस्करी में आने पर जिला यूथ अकाली दल के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रम्मी ढिल्लों ने कचहरी चौक में सुखपाल सिंह खैहरा का पुतला जलाकर नारेबाजी की। रम्मी ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो...

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल,बेदी): विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा का नाम नशा तस्करी में आने पर जिला यूथ अकाली दल के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रम्मी ढिल्लों ने कचहरी चौक में सुखपाल सिंह खैहरा का पुतला जलाकर नारेबाजी की। रम्मी ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो इल्जाम शिअद बादल पर लगाया था, वही इल्जाम अब उस पर साबित हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में खैहरा और आम आदमी पार्टी का असली चेहरा सभी के सामने आ गया है।

उन्होंने हैरानी प्रकट की कि जिस केस में खैहरा को तलब किया जा रहा है, वह अंतर्राष्ट्रीय नशा स्मगलिंग का है। इस मौके पर सीनियर अकाली नेता बेअंत सिंह बाठ, बब्बू उपली, अजैब सिंह सिद्धू बुढेका, चेयरमैन रूबल सिंह गिल कैनेडा, सर्कल प्रधान हरगोपाल सिंह पाला, सरपंच राजा बीहला, हरगुन ग्रेवाल, जत्थेदार गुरबचन सिंह बिल्लू व एडवोकेट विशाल शर्मा भी हाजिर थे।अकालियों ने स्थानीय लाल बत्ती चौक में सुखपाल खैहरा का पुतला जलाकर खैहरा से इस्तीफे की मांग की।

पूर्व विधायक प्रकाश चंद गर्ग ने कहा कि आम पार्टी के चेहरे से नकाब उतर चुका है व लोग अब इसको मुंह नहीं लगाएंगे व यह पार्टी अपना विश्वास अब जनता में खो चुकी है। इस मौके पर नगर कौंसिल के  प्रधान रिपुदमन सिंह ढिल्लों, शहरी प्रधान जसविन्द्र सिंह प्रिंस, स्त्री अकाली दल की जिलाध्यक्ष परमजीत कौर विर्क, संदीप दानिया, विजय लंकेश, हैप्पी भी उपस्थित थे। यूथ अकाली दल की ओर से जिला अध्यक्ष मनिन्द्र सिंह लखमीरवाला के नेतृत्व में पार्टी वर्करों ने आम आदमी पार्टी व विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब नैतिकता के आधार पर खैहरा को विरोधी पक्ष के नेता के रूप में शीघ्र त्याग पत्र दे देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!