Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 10:11 AM
यूथ अकाली दल की ओर से विवादों में फंसे आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा का पुतला फूंका गया। इस दौरान अकाली वर्करों ने खैहरा और ‘आप’ के राष्ट्रीय प्रधान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की।
जालंधर(बुलंद): यूथ अकाली दल की ओर से विवादों में फंसे आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैहरा का पुतला फूंका गया। इस दौरान अकाली वर्करों ने खैहरा और ‘आप’ के राष्ट्रीय प्रधान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इस मौके पर सुखमिंद्र सिंह राजपाल ने कहा कि खैहरा कानूनी फंदे में फंस चुका है और जल्द ही जेल में दिखाई देगा। उन्होंने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल ने खैहरा को नशा तस्करी के आरोपों में घिरे देख आंखें बंद कर ली हैं, वर्ना कब का खैहरा को पार्टी से बाहर किया होता। उन्होंने कहा कि यही सब आरोप अगर किसी और पार्टी के नेता पर लगे होते तो खैहरा खुद इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर जाते पर अपनी बारी आई तो इस्तीफे से भाग रहे हैं।
राजपाल ने कहा कि पंजाब सरकार भी खैहरा से नरम व्यवहार कर रही है। उन्होंने कैप्टन अमरेंद्र सिंह से मांग की कि खैहरा को गिरफ्तार करके सारे मामले की गहन जांच करवाई जाए। इस मौके पर गोल्डी भाटिया, चरनजीत मिंटा, विशाल लूंबा आदि भी मौजूद थे।