Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 03:22 PM
मुस्लिम युवा शोधकर्ता ने पाकिस्तान आने वाले सिखों को वहां के गुरुद्वारों के साथ-साथ सिख इतिहास के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है। पाक के हजारा क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय जहनाद खान ने कहा कि सिख श्रद्धालु सिर्फ गुरु नानक देव...
अमृतसरः मुस्लिम युवा शोधकर्ता ने पाकिस्तान आने वाले सिखों को वहां के गुरुद्वारों के साथ-साथ सिख इतिहास के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है। पाक के हजारा क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय जहनाद खान ने कहा कि सिख श्रद्धालु सिर्फ गुरु नानक देव जी से संबंधित प्रसिद्ध स्थानों पंजा साहिब, ननकाना साहिब तथा सिख इतिहास से संबंधित गुरुद्वारों में जाना पंसद करते हैं।
वह एक बात भूल जाते हैं कि सिख वीर योद्धा होने के साथ-साथ निर्माणकर्ता भी थे। उनके द्वारा बहुत सारी रणभूमियों, किलो और बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। इनमें सिखों ने हिंदू और इस्लाम का प्रतिनिधित्व किया है। उसने बताया कि उसके माता-पिता ने बताया था कि उनके घर का निर्माण सिख सेना के कमांडर ने करवाया था। वह वीर योद्धा थे हरि सिंह नलवा।
इसी कारण उसके मन में हरि सिंह नलवा के बारे में और अधिक जाने की जिज्ञासा जागी। उनके साथ उन्हें महाराजा राजा रणजीत सिंह तथा अन्य सिख महान योद्धाओं के बारे में जानने का मौका मिला। उन्होंने सिख नौजवानों से इन स्थानों पर जाकर अपने इतिहास के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने की अपील की।
गुरु गोबिंद सिंह फाऊंडेशन के राजवंत सिंह ने कहा कि वह जहनाद खान के प्रयासों तथा उनके हरि सिंह नलवा के बारे में जाने की जिज्ञासा से खासे प्रभावित हुए हैं। वह आशा करते है उनके इस कार्य का सिख तथा प्रमुख सिख संस्थाएं समर्थन करेंगी। हरि सिंह नलवा एक वीर योद्धा थे। उनके जीवन के बारे में रचानात्मक तरीके से जानकारी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।