Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 10:04 AM
फाजिल्का की अनाज मंडी के गेट नंबर-1 के निकट प्रात: हुए झगड़े में एक महिला घायल हो गई। स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती वीना (35) निवासी स्थानीय अनाज मंडी ने बताया कि वह अनाज मंडी के नंबर-1 गेट के निकट रहते हैं।
फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का की अनाज मंडी के गेट नंबर-1 के निकट प्रात: हुए झगड़े में एक महिला घायल हो गई। स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती वीना (35) निवासी स्थानीय अनाज मंडी ने बताया कि वह अनाज मंडी के नंबर-1 गेट के निकट रहते हैं।
उसने बताया कि प्रात: लगभग 5 बजे जब वह शौच के लिए जा रही थी तो 1 व्यक्ति कथित रूप से धान चोरी करने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो आस-पास रहने वाले लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया।