झाडिय़ों में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 08:17 AM

women dead body found in the  rugs

राजपुरा फोकल प्वाइंट में गुरुद्वारा साहिब के साथ रिहायशी कालोनी में एक सुनसान जगह पर झाडिय़ों में महिला की लाश पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस बारे में आसपास के लोगों द्वारा यह लाश देख पुलिस को सूचित करने पर पुलिस ने लाश को राजपुरा की सिविल...

राजपुरा (चावला/ स.ह.) : राजपुरा फोकल प्वाइंट में गुरुद्वारा साहिब के साथ रिहायशी कालोनी में एक सुनसान जगह पर झाडिय़ों में महिला की लाश पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस बारे में आसपास के लोगों द्वारा यह लाश देख पुलिस को सूचित करने पर पुलिस ने लाश को राजपुरा की सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला के शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए हैं। राजपुरा में अंबाला बाईपास के पास पड़ते फोकल प्वाइंट इलाके में आज सुबह फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी में किसी ने फोन पर सूचित किया कि गुरुद्वारा फोकल प्वाइंट के पास एक लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर जाकर एक महिला की लाश बरामद की। महिला ने काले रंग की पैंट व लाल रंग की कमीज पहनी हुई थी। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

सूत्रों के मुताबिक महिला की गर्दन, छाती और पेट में गोलियों के निशान पाए गए हैं, इसलिए मामला हत्या का भी हो सकता है। मौके पर पहुंचे राजपुरा के डी.एस.पी. कृष्ण कुमार पांथे ने बताया कि पुलिस सभी तरह की संभावनाओं पर जांच कर रही है और महिला के फोटो निकलवा कर इसकी शिनाख्त के लिए कालोनी के लोगों और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस बारे में पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ लग जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!