Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 11:59 AM
घने कोहरे की दस्तक से वाहनों के साथ-साथ ट्रेनों के पहिए भी थम गए हैं। 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौडने वाली रेलगाडियां मात्र 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर घंटों देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। इसके चलते रेल...
पठानकोट (आदित्य): घने कोहरे की दस्तक से वाहनों के साथ-साथ ट्रेनों के पहिए भी थम गए हैं। 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौडने वाली रेलगाडियां मात्र 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर घंटों देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। इसके चलते रेल यात्रियों को स्टेशनों पर टे्रनों के इंतजार में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेल यात्रियों अनुज कुमार, विपुल महाजन, नंद किशोर, विवेक शर्मा, रीता भाटिया, बबीता वर्मा, दिवाकर आनंद, पुष्कर शर्मा इत्यादि ने बताया कि उन्होंने करीब304माह पहले दिल्ली जाने हेतु टिकट रिजर्व करवाई थी तथा दिल्ली से उन्हें आगे विदेश जाना था लेकिन रेलगाडिय़ों के इतनी देरी से आने से उन्हें ऐसा लग नहीं रहा कि वे अब समयानुसार दिल्ली पहुंच पाएंगे।
घने कोहरे के कारण रेल मंत्रालय द्वारा आज माता वैष्णो देवी कटड़ा धाम से चलकर अजमेर को जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 12414 पूजा एक्सप्रैस को जैसे ही रद्द करने की सूचना मिली तो उक्त रेलगाड़ी में सफर करने वाले रेल यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।