Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 04:54 PM
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे अपने पूरे दल-बल के साथ विशेष तौर से अमृतसर के पुतलीघर क्षेत्र स्थित संयंत्र कारखाने का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अपनी किस्म के पहले बॉक्स एन.एच.एल. वैगन और आर.एफ.आई.डी. टैग युक्त बी.वी.सी.एम. वैगनों...
अमृतसर(जशन): उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे अपने पूरे दल-बल के साथ विशेष तौर से अमृतसर के पुतलीघर क्षेत्र स्थित संयंत्र कारखाने का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अपनी किस्म के पहले बॉक्स एन.एच.एल. वैगन और आर.एफ.आई.डी. टैग युक्त बी.वी.सी.एम. वैगनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि अमृतसर संयंत्र कारखाना भारतीय रेलवे का पहला ऐसा कारखाना है जिसने नए तैयार वैगन पर आर.एफ.आई.डी. का टैग लगाया है।
इस कारखाने द्वारा आज तक 50 वैगनों पर टैग लगाए गए हैं। आर.एफ.आई.डी. तकनीक का उपयोग चल स्टॉक को आइडैंटीफाई और ट्रैक करने में किया जा सकता है जिससे उनके अनुरक्षण कार्यों की बेहतर योजना बनाई जा सकती है तथा उनके मैनुअल रिकॉर्ड की आवश्यकता से बचा जा सकता है।
वर्कशॉप के दौरे के दौरान वह लगभग सभी शॉप में गए तथा वहां पर मशीनरी का निरीक्षण करके रेलवे अधिकारियों से पूरा विवरण भी लिया। उन्होंने सैक्शन में ट्रैक एवं सिगनङ्क्षलग प्रणाली के स्टॉक का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के लिए अमृतसर-जालंधर रेल सैक्शन का विंडो-ट्रेलिंग का भी निरीक्षण किया। जी.एम. ने नवनिर्मित बॉक्स एन. वैगन और हाई वैल्यू वैगन की रिहैबिलिटेशन के लिए बने मॉडल रूम का भी दौरा किया व सुखमणि पार्क में आयोजित एक पौधारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया।
बाद में, उन्होंने उत्तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्षों व अमृतसर वर्कशॉप के प्रमुख संजय गोयल के साथ एक इन-हाऊस बैठक की व कारखाने में हो रही नवीनतम गतिविधियों का ब्यौरा लिया। उन्होंने अमृतसर कारखाने की परियोजना ‘सक्षम’ की विवरणिका का विमोचन किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से वर्कशॉप में बनने वाले हर प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ विशेष रूप से फिरोजपुर मंडल के डी.आर.एम. विवेक कुमार व कई अन्य विभागों के उच्चाधिकारी भी साथ थे।