Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 11:04 AM
स्थानीय कस्बा की नहर से अज्ञात शव मिलने का मामला सामने आया है। सहायक थानेदार हरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को जसवंत सिंह पप्पी राऊंके ने सूचना दी कि नहर पर अज्ञात शव पड़ा है।
बधनी कलां (बब्बी): स्थानीय कस्बा की नहर से अज्ञात शव मिलने का मामला सामने आया है। सहायक थानेदार हरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को जसवंत सिंह पप्पी राऊंके ने सूचना दी कि नहर पर अज्ञात शव पड़ा है।
इस पर वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को 72 घंटों के लिए पहचान हेतु सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 30 वर्ष के करीब है। मृतक ने काली तथा नीली रंग की जैकेट पहनी हुई है।