Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 02:11 PM
जिला पुलिस मुखी जे. इलनचेलियन के दिशा-निर्देशों अधीन एस.पी. (डी.) हरप्रीत सिंह मंडेर, डी.एस.पी. (डी.) गुरजीत पाल सिंह की अगुवाई में समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा की टीम ने टांडा पुलिस की मदद से मोटरसाइकिल चोर गिरोह का...
टांडा उड़मुड़ (वरिंद्र):जिला पुलिस मुखी जे. इलनचेलियन के दिशा-निर्देशों अधीन एस.पी. (डी.) हरप्रीत सिंह मंडेर, डी.एस.पी. (डी.) गुरजीत पाल सिंह की अगुवाई में समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा की टीम ने टांडा पुलिस की मदद से मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ गिरोह के 2 अन्य सदस्यों की पहचान की है।
डी.एस.पी. रजिंद्र शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि जिले में सरगर्म इस गिरोह में गैंग लीडर नवदीप सिंह गोला निवासी मियानी, स्वतंत्र कुमार मनु पुत्र रजिंदर निवासी वार्ड-6 मियानी, लखविंदर सिंह लाडी पुत्र देसराज निवासी मियानी, कुलदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी पुलपुख्ता शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह के मुखी नवदीप सिंह गोला और लखविंदर सिंह लाडी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 8 सप्लैंडर मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।