Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jan, 2018 03:24 PM
इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल दोआबा जोन के प्रधान व सचिव पंजाब प्रदेश कांगे्रस कर्मवीर बाली के नेतृत्व में एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एस.एस.पी. को थानों में लोगों के साथ हो रही धक्केशाही बारे बताया।
होशियारपुर (अश्विनी): इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल दोआबा जोन के प्रधान व सचिव पंजाब प्रदेश कांगे्रस कर्मवीर बाली के नेतृत्व में एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एस.एस.पी. को थानों में लोगों के साथ हो रही धक्केशाही बारे बताया।
एस.एस.पी. को बताया गया कि 18 मई 2016 को चमन लाल निवासी शेरपुर गुलिंड के साथ कुछ लोगों ने ज्यादती की थी। उसकी छत गिराकर पानी का मीटर आदि भी तोड़ दिया गया था। अंगहीन चमन लाल, जो चलने-फिरने से भी मजबूर है, ने इस संबंध में थाना बुल्लोवाल में शिकायत दी थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। गत वर्ष 4 मई को चमन लाल ने इस संबंध में एस.एस.पी. को भी प्रार्थना-पत्र दिया था।
एस.एस.पी. ने डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच को मामले की जांच सौंपी थी। इसके बावजूद चमन लाल को न्याय देने की बजाय उसे थानों में बार-बार बुलाकर प्रताडि़त किया गया। एस.एस.पी. ने सारे मामले की जांच के लिए डी.एस.पी. डिटैक्टिव गुरजीतपाल सिंह से कहा है। इस अवसर पर दोआबा जोन इंटक की वाइस प्रधान सुदेश शर्मा, अमर कुमार व चमन लाल आदि मौजूद थे।