पड़ोसी देशों के श्रद्धालुओं को प्रशासन ने सरहिंद के बाजारों की करवाई सैर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 12:26 PM

tourist visit in sirhind

रोजा शरीफ में वाॢषक उर्स मेले में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्की व बंगलादेश से आए श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा एस.डी.एम. अमरिंद्र सिंह टिवाणा, डी.एस.पी. वीरेंद्रजीत सिंह थिंद की अगुवाई में विश्व सिख यूनिवॢसटी व सरहिंद के विभिन्न बाजारों की सैर...

फतेहगढ़ साहिब(जज्जी) : रोजा शरीफ में वार्षिक उर्स मेले में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्की व बंगलादेश से आए श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा एस.डी.एम. अमरिंद्र सिंह टिवाणा, डी.एस.पी. वीरेंद्रजीत सिंह ङ्क्षथद की अगुवाई में विश्व सिख यूनिवर्सिटी व सरहिंद के विभिन्न बाजारों की सैर करवाई गई।

इससे पहले बीते दिन विदेशी श्रद्धालुओं के इस जत्थे को ऐतिहासिक आम खास बाग में घुमाया जा चुका है, जहां जिला प्रशासन के इन अधिकारियों के अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा व विधायक कुलजीत सिंह नागरा द्वारा इस जत्थे को यहां के इतिहास बारे अवगत करवाया जा चुका है। 

एस.डी.एम. अमरिंद्र सिंह टिवाणा व डी.एस.पी. वीरेंद्रजीत सिंह थिंद की अगुवाई में प्रशासनिक टीम द्वारा जत्थे को सरहिंद के विभिन्न बाजारों में घुमा कर यहां के मशहूर लजीज पकवानों का स्वाद चखाया गया। इस मौके पर जत्थे के सदस्यों ने विभिन्न दुकानों से खरीददारी भी की। इस मौके पर उनके साथ रोजा शरीफ के खलीफा ने बताया कि पाकिस्तान से इस बार 85 श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा था और बंगलादेश, तुर्की व अफगानिस्तान से भी श्रद्धालु पहुंचे हुए थे, जिनके लिए रोजा शरीफ में सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!