Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 09:50 PM
फतेहगढ़ साहिब के अमलोह के नजदीक माजरी किशनवाली गांव में स्थित दो कमरों के घर में सन्नाटा छाया हुआ है। यह घर बलविन्दर सिंह (43 साल) और सुरिन्दर कौर (41) का है। बलविन्दर सिंह दिल की बीमारी के साथ पीड़ित हैं और सऊदी अरब से लौटे हैं। दोनों पति -पत्नी...
पटियाला: फतेहगढ़ साहिब के अमलोह के नजदीक माजरी किशनवाली गांव में स्थित दो कमरों के घर में सन्नाटा छाया हुआ है। यह घर बलविन्दर सिंह (43 साल) और सुरिन्दर कौर (41) का है। बलविन्दर सिंह दिल की बीमारी के साथ पीड़ित हैं और सऊदी अरब से लौटे हैं। दोनों पति -पत्नी अपने इटली में सैट्टल 21 साल के पुत्र के पंजाब में हुए हाई प्रोफाइल कत्ल में गिरफ्तारी के बाद सदमें में हैं। दोनों को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि आखिर हरदीप सिंह पंजाब कब आया और कब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
पिता बलविन्दर सिंह का कहना है कि वह पिछले दो साल से हरदीप को नहीं मिले हैं और सिर्फ वीडियो काल के द्वारा ही उन्होंने हरदीप को देखा था। पिता मुताबिक उसका नाम हरदीप है जबकि शेर वह अब सुन रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है 'शेर' का नामकरण एक गैंग के गैंगस्टर शेर खुब्बण के नाम पर किया गया था। पुलिस मुताबिक शेर खुब्बण 2012 में बठिंडा में पुलिस ऐकनाऊंटर में मारा गया था। गांव में कोई भी हरदीप सिंह के बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं है। इस दौरान जब हरदीप के जद्दी गांव के बारे में बात की गई तो गांव के एक व्यक्ति ने हरदीप के बारे में कुछ भी बताने और बोलने से साफ इन्कार कर दिया और यहां तक कह दिया कि हरदीप सिंह नाम का कोई व्यक्ति इस गांव के साथ सम्बन्धित नहीं है।
हरदीप अपने माता -पिता से उस समय दूर हुआ जब वह सिर्फ 9-10 साल का था और उसका ताया उसे इटली ले गया। उस समय वह 5वीं क्लास का विद्यार्थी था। 3 सालों तक वहां रहने के बाद 8वीं तक की पढ़ाई की, जिसके बाद वापस भारत आ गया। 1 साल तक देश में रहने के बाद फिर इटली चला गया। हरदीप के पिता ने कहा कि घर के बुरे हालात के चलते उनका भाई हरदीप को इटली ले गया और वह सऊदी अरब में काम करने के लिए चले गए। इस समय दौरान वह दो बार देश लौटे और एक बार उनको दिल का दौरा पड़ गया और वह वापस लौट आए। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता था कि अपने जिस पुत्र को वह अच्छे भविष्य के लिए विदेश भेज रहे हैं, वह एक दिन ऐसे हालात में फंस जाएगा।
पिता ने कहा कि चाहे हरदीप अपने ताया के साथ इटली में रह रहा था परन्तु पिछले कुछ समय से दोनों में मतभेदों के कारण वह उनसे अलग हो गया था। दो साल पहले हरदीप ने उनको कहा कि वह अपने दम पर स्टैंड होना चाहता है जिस कारण वह बाल कटवा रहा है क्योंकि उसे बालों के कारण नौकरी नहीं मिल रही। इस दौरान जब उनसे पूछा कि वह इटली में क्या काम कर रहा तो वह पहले तो टाल -मटोल करता रहा और फिर कहा कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहा है। हरदीप शेर के माता -पिता ने कहा कि चाहे हमें पुलिस की तरफ से किसी तरह का तंग या परेशान नहीं किया गया परन्तु अभी भी उनको विश्वाश नहीं आ रहा कि उनका पुत्र पंजाब में हुए कत्ल के मामलों में शामिल था।