दिन-दिहाड़े महिला को बंधक बनाकर गहने व नकदी ले उड़े चोर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 11:32 AM

theft case

नेहरू पार्क के सामने आदर्श नगर के एक घर में 5 नौजवानों द्वारा दिन-दिहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने का समाचार मिला है। पीड़ित महिला दीपिका पत्नी ललित कुमार सिंगला ने पत्रकारों को बताया कि उसके सास-ससुर किसी के भोग पर गए थे और उसका पति ललित कुमार...

जैतो(जिन्दल): नेहरू पार्क के सामने आदर्श नगर के एक घर में 5 नौजवानों द्वारा दिन-दिहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने का समाचार मिला है। पीड़ित महिला दीपिका पत्नी ललित कुमार सिंगला ने पत्रकारों को बताया कि उसके सास-ससुर किसी के भोग पर गए थे और उसका पति ललित कुमार दुकान पर था।

महिला को 5 लुटेरों ने घर में आकर बंधक बना लिया इस उपरांत उन्होंने उसके कानों में पड़ी हुई बालियां उतार ली, मोबाइल छीन लिया। तहसील जैतो के डी.एस.पी. बलविन्द्र सिंह, एस.एच.ओ. भूपिन्द्र सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ के अधिकारी राजेश कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थान पर पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लिया। 

क्या कहती है पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह इस घटना की गहराई के साथ जांच कर रहे हैं। शहर में लगे हुए सी.सी.टी.वी. कैमरों के द्वारा जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!