Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 01:50 PM
गांव झावर में पागल कुत्ते ने गाय को काट लिया। उसी गाय का दूध पीकर एक परिवार के 16 सदस्य बीमार हो गए। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह की गाय को कुत्ते ने काट लिया था। इससे गाय और कुत्ता दोनों मर गए। पर गाय का दूध पीने से परिवार के सभी सदस्य बीमार हो गए।
गुरदासपुरःगांव झावर में पागल कुत्ते ने गाय को काट लिया। उसी गाय का दूध पीकर एक परिवार के 16 सदस्य बीमार हो गए। जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह की गाय को कुत्ते ने काट लिया था। इससे गाय और कुत्ता दोनों मर गए। पर गाय का दूध पीने से परिवार के सभी सदस्य बीमार हो गए।
इस पर सभी सदस्य रैबीज के शक के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए। पर अस्पताल स्टाफ ने कुत्ते के काटे जाने के बाद दिया जाने वाला इजैक्शन न होने की बात कही। इस पर परिजन खुद 14 हजार के इंजैक्शन लेकर आए। वहीं इस संबंधी जब एस.एम.ओ. डा. विजय से बात की गई तो उन्होंने कहा शनिवार रात को ही इंजैक्शन आ गए थे। अगर किसी मरीज को कोई समस्या आई है तो वह उनसे संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि अगर कुत्ते के काटने के बाद परिजनों ने गाय का दूध पिया है तो कोई परेशानी वाली बात नहीं । दूध गर्म करके पिया जाता है,जिससे सारे कीटाणु मर जाते हैं।