Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 07:48 AM
थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने गांव चूहड़ी वाला चिश्ती में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने संबंधी एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
फाजिल्का (नागपाल): थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने गांव चूहड़ी वाला चिश्ती में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने संबंधी एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि 28 नवम्बर, 2017 को सायं लगभग 5 बजे जब वह घर में अकेली थी तो उनके घर में कार्य करने वाले गुरमीत सिंह निवासी गांव चूहड़ी वाला चिश्ती ने उसे घर में अकेली देख कर उसके साथ छेड़छाड़ की।
पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद उक्त व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा-354 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।