8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पार्षद का विवाहित बेटा नामजद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jan, 2018 08:12 AM

tampering case with minor girl

नगर के एक मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवाएं दे रहे ग्रंथी की 8 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में सिटी पुलिस फाजिल्का ने नगर के एक पार्षद के विवाहित बेटे के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने बताया...

फाजिल्का (नागपाल): नगर के एक मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवाएं दे रहे ग्रंथी की 8 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में सिटी पुलिस फाजिल्का ने नगर के एक पार्षद के विवाहित बेटे के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वहीं रहते हैं। 2 दिन पूर्व जब वह तथा उसकी पत्नी गुरुद्वारा साहिब में थे तब नगर के एक भाजपा पार्षद का विवाहित बेटा गुरनाम सिंह उर्फ गामा गुरुद्वारा साहिब में आया और लाइटें जगाने के नाम पर उसकी बेटी को गुरुद्वारा साहिब की छत पर ले गया।

वहां उसने लड़की के साथ अश्लील हरकतें कीं। इसी बीच उसकी पत्नी के आ जाने व लड़की को आवाजें लगाने पर गुरनाम सिंह लड़की को छोड़ कर भाग गया। सिटी थाना के कार्यकारी प्रभारी जुगराज सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की 354, 452 तथा पोस्को एक्ट की धारा 7 व 8 के अंतर्गत आरोपी गुरनाम सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि गुरनाम सिंह 2 बच्चों का पिता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!