Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 04:47 PM
प्रमुख प्रवासी भारतीय गुरप्रीत सिंह दौधर सुपुत्र जत्थेदार जुगराज सिंह दौधर की शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से अहम बैठक हुई। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी सदस्य जत्थेदार जुगराज सिंह दौधर, जत्थेदार जसपाल सिंह रनियां विशेष तौर पर उपस्थित...
निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): प्रमुख प्रवासी भारतीय गुरप्रीत सिंह दौधर सुपुत्र जत्थेदार जुगराज सिंह दौधर की शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से अहम बैठक हुई। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी सदस्य जत्थेदार जुगराज सिंह दौधर, जत्थेदार जसपाल सिंह रनियां विशेष तौर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों की समस्याओं बारे विचार-विमर्श किया गया तथा इनके सार्थक हल संबंधी बातचीत की गई। पार्टी अध्यक्ष ने एन.आर.आई. सैल की मजबूरी बारे विचार रखे। इसके अलावा पार्टी वर्करों के मसले भी विचार-विमर्श किए गए। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई विकास लहर कैप्टन सरकार के सत्ता संभालते ही ठप्प होकर रह गई है। पंजाब के लोग कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से बेहद निराश हैं। बादल ने अमेरिका में यूथ विंग को मजबूत करने के लिए हिदायतें जारी की।