Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 07:57 AM
थाना-8 के अंतर्गत आते विवेक नगर निवासी युवक का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। घटना के कारणों का तत्काल खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद से परिवार वाले सदमे में है। थाना-8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जालंधर (प्रीत): थाना-8 के अंतर्गत आते विवेक नगर निवासी युवक का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। घटना के कारणों का तत्काल खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद से परिवार वाले सदमे में है। थाना-8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक विवेक नगर निवासी त्रिलोक सिंह का बेटा गुरविन्द्र सिंह (24) शहर के एक मॉल के स्टोर में काम करता था। पता चला है कि गुरविन्द्र सिंह अपनी मां कुलजीत कौर के साथ आज सुबह लाडोवाली रोड पर स्थित रिश्तेदार के घर गया था। दोपहर के समय खाना खाने के पश्चात वह अपनी मां को यह कह कर घर लौट आया कि जब उन्होंने वापस घर आना होगा फोन कर दें, वह आकर ले जाएगा। शाम के समय कुलजीत कौर ने कई बार गुरविन्द्र को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। 7 बजे के करीब कुलजीत कौर खुद ही घर पहुंच गई लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला।
पड़ोसी युवक को घर की दीवार फांद कर अंदर भेजा गया तो गुरविन्द्र का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलते ही थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिवार वालों ने भी किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है। देर रात पता चला कि पीड़ित परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से भी इंकार किया है।