Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 08:36 AM
कर्जे के मारे एक मजदूर ने गत रात रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। जी.आर.पी. पुलिस के हैड कांस्टेबल गुरचरन सिंह ने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह वासी सेखां पर करीब साढ़े 3 लाख रुपए का कर्जा था।
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): कर्जे के मारे एक मजदूर ने गत रात रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। जी.आर.पी. पुलिस के हैड कांस्टेबल गुरचरन सिंह ने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह वासी सेखां पर करीब साढ़े 3 लाख रुपए का कर्जा था।
यह कर्जा उसने घर बनाने व अपनी बहन के विवाह के लिए लिया था। वह कर्जा उतारने में असमर्थ था। जिससे परेशान होकर उसने सेखा व बरनाला के मध्य किसी रेलगाड़ी के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता दर्शन सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी सेखा के बयानों के आधार पर 174 सी.आर.पी.सी. तहत कार्रवाई की गई है।