Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 08:11 AM
गांव भानोकी में एक 40 वर्षीय कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान हरदीप सिंह दीपा पुत्र बलिहार सिंह वासी गांव भानोकी के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक किसान की पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि उनके...
फगवाड़ा (स.ह.): गांव भानोकी में एक 40 वर्षीय कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान हरदीप सिंह दीपा पुत्र बलिहार सिंह वासी गांव भानोकी के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक किसान की पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि उनके पास कुल 7 कनाल जमीन है। पहले उसकी सास ने गांव की सोसाइटी से 2 लाख का कर्जा लिया था, जिसकी मौत हो गई थी। फिर उसके पति ने 2 लाख रुपए कर्ज लिया जिसकी ब्याज सहित कुल राशि करीब 7 लाख रुपए हो गई थी।
मृतक किसान की पत्नी ने बताया कि इसी कर्जे के चलते उसका पति परेशान था। वह गत दिवस अपने बच्चों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी और उसका पति घर में अकेला था। बुधवार सुबह जब वह घर वापस आई तो उसने देखा कि उसके पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक किसान की लाश को पोस्टमार्टम हेतु फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।