Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 09:05 AM
जिले के गांव तलवंडी भंगेरियां निवासी किसान खजान सिंह (55) ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना मैहना के हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कुलदीप कौर ने कहा कि उसका पति खजान सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था और ठेके पर भी...
मोगा (आजाद): जिले के गांव तलवंडी भंगेरियां निवासी किसान खजान सिंह (55) ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना मैहना के हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कुलदीप कौर ने कहा कि उसका पति खजान सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था और ठेके पर भी जमीन लेता था। उनके एक बेटा और एक बेटी है।
उन्होंने करीब 7 लाख रुपए का कर्जा अलग-अलग व्यक्तियों का देना था। ऐसे में पति अक्सर मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन 12 जनवरी को जब वह गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने गई तो पीछे से पति ने कोई जहरीली दवाई निगल ली। जब वह वापस आई तो उसे मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।