Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 07:56 AM
कस्बे के एक विवाहित नौजवान ने गत रात्रि आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका लड़का गुरजीत सिंह (35) पिछले कुछ समय से बीमार था लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं थी क्योंकि उसका डाक्टरी उपचार माहिर डाक्टर द्वारा सही चल रहा था।
काहनूवान (सुनील): कस्बे के एक विवाहित नौजवान ने गत रात्रि आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका लड़का गुरजीत सिंह (35) पिछले कुछ समय से बीमार था लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं थी क्योंकि उसका डाक्टरी उपचार माहिर डाक्टर द्वारा सही चल रहा था।
गुरदीप सिंह ने बताया कि गत देर सायं जब घर के सभी सदस्य घर में अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे तो इस दौरान गुरजीत सिंह अपने सोने वाले कमरे में गया।जब वह कुछ मिनट तक बाहर नहीं आया तो अंदर कमरे में देखा, उसकी मृतक देह पंखे से लटक रही थी। पुलिस स्टेशन काहनूवान की पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया।