Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 08:27 AM
मानसिक रूप से परेशान एक महिला द्वारा गलती से कथित तौर पर जहरीली दवा निगल ली गई। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के एक रिश्तेदार ने बताया कि कविता पत्नी मनी...
कपूरथला (मल्होत्रा): मानसिक रूप से परेशान एक महिला द्वारा गलती से कथित तौर पर जहरीली दवा निगल ली गई। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के एक रिश्तेदार ने बताया कि कविता पत्नी मनी अरोड़ा निवासी दशमेश कालोनी मार्कफैड, कपूरथला पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी।
रविवार को उसने गलती से पेट दर्द की दवा की जगह गलती से जहरीली दवा निगल ली जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।