Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 05:35 PM
धूरी के जनदीक पड़ते गांव रुलदू सिंह वाले के किसान गुरमीत सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह ने कर्ज के कारण आत्म हत्या कर ली है।
धूरी (शर्मा):धूरी के जनदीक पड़ते गांव रुलदू सिंह वाले के किसान गुरमीत सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह ने कर्ज के कारण आत्म हत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार किसान गुरमीत सिंह तीस वर्ष से खेतीबाड़ी का कार्य करता था । कम जमीन होने के कारण वह बैंक व आढ़तिए से कर्जा लेकर अपना कार्य चलाता रहा। वह आढ़तिए व बैंक का लगभग 5 लाख रुपए का कर्जा वापिस नहीं कर सका। जिस कारण वह परेशान रहता था। गत दिवस उसने अपने खेत में कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली।