Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 01:43 PM
मानसिक व घरेलू परेशानी के चलते एपैक्स कालोनी में 1 बच्चे के पिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर थाना सिटी-1 मोगा के इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
मोगा (आजाद): मानसिक व घरेलू परेशानी के चलते एपैक्स कालोनी में 1 बच्चे के पिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर थाना सिटी-1 मोगा के इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
मृतक के चाचा जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसके भतीजे सुखतेज सिंह (45) पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव थराज की शादी गांव आसाबुट्टर (गिद्दड़बाहा) के साथ हुई थी। घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी अढ़ाई वर्ष से अपने मायके में रह रही है और उसने खर्चे का केस भी गिद्दड़बाहा की अदालत में किया हुआ है। उन्होंने बताया कि अदालत में उसके ससुराली परिवार ने उसे धमकियां देने के अलावा गाली-गलौच की थी, जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
सुबह उसने घर के वाशरूम में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वाशरूम का दरवाजा न खुलने पर जब दरवाजा तोड़ा तो उसका शव लटका हुआ मिला। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।