Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 10:26 AM
बस्ती जोधेवाल के पुनीत नगर में घरेलू विवाद के चलते 35 वर्षीय एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दीपक पराशर का शव उसके घर में लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के जीजा मालेरकोटला निवासी कुलदीप शर्मा की शिकायत पर 2...
लुधियाना(महेश): बस्ती जोधेवाल के पुनीत नगर में घरेलू विवाद के चलते 35 वर्षीय एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दीपक पराशर का शव उसके घर में लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के जीजा मालेरकोटला निवासी कुलदीप शर्मा की शिकायत पर 2 महिलाओं सहित 3 पर दीपक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है जिसमें अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।
कुलदीप ने बताया कि दीपक की शादी करीब 9 साल पहले फतेहगढ़ की अनुष्का शर्मा के साथ हुई थी। विवाह के बाद उसके एक महिला से अवैध संबंध स्थापित हो गए जिसको लेकर घर में घरेलू विवाद रहने लगा। जिस महिला से उसके संबंध थे वह और उसके रिश्तेदार दीपक को परेशान करते थे जिसके चलते उसके साले ने शुक्रवार को पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह का कहना है कि कुलदीप की शिकायत पर गुरु नानक देव नगर की नितिका पराशर, मनी माजरा की ऊषा रानी व नितिका पराशर के मामा नकोदर निवासी माया दास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।