Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 10:47 AM
घरेलू कलह से परेशान अमामगढ़ निवासी विवाहित व्यक्ति ने खुद पर तेल डाल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह पुत्र हंसराज निवासी भवानीगढ़ रोड अमामगढ़ ने अपने घर के कमरे में तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसे परिजनों द्वारा उपचार हेतु सिविल...
समाना(शशिपाल) : घरेलू कलह से परेशान अमामगढ़ निवासी विवाहित व्यक्ति ने खुद पर तेल डाल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह पुत्र हंसराज निवासी भवानीगढ़ रोड अमामगढ़ ने अपने घर के कमरे में तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसे परिजनों द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल समाना लाया गया।
मनजीत सिंह की पत्नी सर्बजीत कौर ने बताया कि उसके पति के किसी महिला से अवैध संबंधों के कारण उससे क्लेश रहता था। डा. तिलकराज ने मनजीत सिंह को 70 प्रतिशत जला बताते हुए स्थिति को गंभीर बताया और तुरंत पटियाला रैफर कर दिया, जहां से उसे चंडीगढ़ भेज दिया गया जहां शुक्रवार सुबह मनजीत की मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुरजन सिंह ने मनजीत सिंह की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है, जहां उसके परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।