Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 01:33 PM
फगवाड़ा में 2 अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को जहर चढ़ी हालत में उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ितों जिनकी पहचान विवाहिता परमजीत वासी प्रेम नगर फगवाड़ा व साहिब राम पुत्र महिन्द्र राम वासी खुरमपुर फगवाड़ा है, ने जहर क्यों निगला यह रहस्य बना हुआ...
फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा में 2 अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को जहर चढ़ी हालत में उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ितों जिनकी पहचान विवाहिता परमजीत वासी प्रेम नगर फगवाड़ा व साहिब राम पुत्र महिन्द्र राम वासी खुरमपुर फगवाड़ा है, ने जहर क्यों निगला यह रहस्य बना हुआ है।
मामलों को लेकर पीड़ित पक्षों का तर्क है कि जहरीली वस्तु गलती से निगली गई है। पुलिस को मामलों की सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। इस दौरान एक पीड़ित साहिब राम की हालत नाजुक होने के कारण उसे उपचार हेतु डाक्टरों ने बड़े अस्पताल रैफर कर दिया है। पुलिस की जांच जारी है।