Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 02:10 PM
अपने घर से गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रही एक महिला को रास्ते में आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।
कपूरथला (मल्होत्रा): अपने घर से गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रही एक महिला को रास्ते में आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है।
एमरजैंसी वार्ड में अपना उपचार करवा रही जोगिन्द्र कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी इंडस्ट्रीयल एरिया, कपूरथला ने बताया कि वह प्रात: श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहे थी कि रास्ते में उसे आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया।