स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट का रोडमैप तैयार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 08:58 AM

smart city project  s roadmap ready

करीब 2 साल के अंतराल के बाद जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने वाले प्रोजैक्ट के शुरू होने की संभावना दिख रही है। जालंधर स्मार्ट सिटी लि. कम्पनी के सी.ई.ओ. गिरीश दयालन ने गत दिनों शहर के चारों कांग्रेसी विधायकों के साथ स्मार्ट सिटी मुद्दे पर महत्वपूर्ण...

जालंधर(खुराना): करीब 2 साल के अंतराल के बाद जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने वाले प्रोजैक्ट के शुरू होने की संभावना दिख रही है। जालंधर स्मार्ट सिटी लि. कम्पनी के सी.ई.ओ. गिरीश दयालन ने गत दिनों शहर के चारों कांग्रेसी विधायकों के साथ स्मार्ट सिटी मुद्दे पर महत्वपूर्ण बैठक करके इस प्रोजैक्ट के तहत करवाए जाने वाले कार्यों पर लम्बी चर्चा की थी। दयालन ने स्मार्ट सिटी के रोडमैप को लेकर नगर निगम के कमिश्रर डा. बसंत गर्ग से बैठक की जिस दौरान विभिन्न प्रोजैक्टों की डैडलाइन निर्धारित की गई। इस मामले में लगातार हो रही बैठकों से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले कुछ महीनों के दौरान जालंधर में स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट का पहला चरण शुरू हो जाएगा।

स्मार्ट सिटी का शॉर्ट टर्म रोडमैपसोलर पावर सिस्टम
यह प्रोजैक्ट पूरे शहर में लगेगा और 1.50 लाख वर्ग मीटर एरिया को कवर करेगा। इस प्रोजैक्ट पर 150 करोड़ रुपए की लागत आएगी जिसकी डी.पी.आर. 2 माह में बनेगी। टैंडर डाक्यूमैंट 3 माह में तैयार होगा व 5 माह दौरान वर्कआर्डर जारी कर दिया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट सिस्टम
इस प्रोजैक्ट के तहत डीजल पर चल रहे 4000 आटोरिक्शा को सी.एन.जी. में परिवर्तित किया जाएगा जिस पर 9 करोड़ रुपए लागत आएगी। 10 स्थानों पर इनकी पार्किंग बनाने पर 4 करोड़ खर्च होंगे। इसका वर्कआर्डर भी 5 माह दौरान जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा ई-रिक्शा और इसके चाॄजग प्वाइंट बनाए जाने पर करीब 2 करोड़, जी.पी.आर.एस. आधारित स्मार्ट बसें चलाने तथा बस टर्मिनल बनाने पर 60 करोड़ खर्च होंगे। स्मार्ट रोड मॉडल टाऊन क्षेत्र में 22 करोड़ की लागत से बनेगी जो सिर्फ 2 किलोमीटर की होगी। 6 स्थानों पर 45 करोड़ की लागत से स्मार्ट पार्किंग बनाना विचाराधीन है। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर जंक्शन इम्प्रूवमैंट तथा सौंदर्यीकरण पर 40 करोड़ खर्च होंगे।

एन्वायरनमैंट प्रोजैक्ट 
20 करोड़ रुपए की लागत से शहर के 15 पार्कों बेअंत सिंह पार्क, ऊधम सिंह नगर पार्क, अर्बन एस्टेट फेज-1 पार्क, डिफैंस कालोनी टैंकी वाला पार्क, मनमोहन कालिया पार्क, जे.पी. नगर अपना पार्क, ओल्ड जवाहर नगर टैंकी वाला पार्क, के.पी. पार्क न्यू माडल हाऊस, इंडस्ट्रीयल एरिया पार्क, भगत सिंह कालोनी पार्क, सलेमपुर पार्क, गदईपुर पार्क तथा चौहका गांव वाले पार्क की हालत सुधारी जाएगी। इसके वर्कआर्डर 6 से 8 माह में जारी होंगे।

ब्यूटीफिकेशन व लैंडस्केपिंग
इस प्रोजैक्ट के तहत बस स्टैंड, डी.ए.वी. कालेज, बी.एम.सी., मकसूदां फ्लाईओवर तथा दोमोरिया पुल क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण 3.75 करोड़ की लागत से होगा। वर्कआर्डर 6 से 8 माह दौरान जारी होंगे।

कैनाल एरिया ब्यूटीफिकेशन
4.8 किलोमीटर लंबी बिस्त दोआब नहर के आसपास की हालत सुधारने और सैरगाह इत्यादि बनाने के काम पर 7.5 करोड़ रुपए खर्चे जाएंगे। वर्कआर्डर 8 माह दौरान जारी होगा। 

बल्र्टन पार्क स्पोर्ट्स हब
इस प्रोजैक्ट के वर्कआर्डर 11 माह के भीतर जारी करने का प्लान बनाया गया है। कुल खर्च 567.13 करोड़ होगा जोकि पी.पी.पी. आधार पर किया जाएगा। स्टेडियम पर खर्चा 148.4 करोड़, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्चा 24.21 करोड़, इंटरनैशनल स्विमिंग पूल पर 4.55 करोड़, कार पार्किंग पर 32.56 करोड़, होटल व शॉपिंग प्लाजा पर 329.3 करोड़, जबकि विविध खर्चों पर 17.09 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!