Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 01:40 PM
संत कबीर धानक विकास मंच द्वारा मंडी रोड बारदाना बाजार में स्व. पाला राम मौर्या के पौत्र निरंजन मौर्या को चौधरी नियुक्त करने हेतु धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम का आरंभ भजन गायन से हुआ, जिसमें भजन गायन प्रेमियों ने संत कबीर की महिमा का...
जालंधर (शास्त्री): संत कबीर धानक विकास मंच द्वारा मंडी रोड बारदाना बाजार में स्व. पाला राम मौर्या के पौत्र निरंजन मौर्या को चौधरी नियुक्त करने हेतु धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम का आरंभ भजन गायन से हुआ, जिसमें भजन गायन प्रेमियों ने संत कबीर की महिमा का गुणगान किया। प्रधान विक्की दिलोद ने सभी का स्वागत किया तथा मंच की समस्त गतिविधियों एवं इतिहास बारे जानकारी दी। बतौर मुख्य मेहमान पधारे श्री विजय चोपड़ा ने कहा कि संत कबीर निष्पक्ष धर्म प्रचारक थे, जिन्होंने भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को सही दिशा-निर्देश दिए थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व पार्षद दिनेश ढल्ल, अमरजीत सिंह अमरी भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में निरंजन मौर्या को चौधरी नियुक्त किया गया। इस दौरान लंगर भी लगाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य सलाहकार हवा सिंह नागर, सतपाल खन्ना, तरसेम खन्ना, चेयरमैन अमरजीत काला, उपप्रधान गुरुचरण नागर, कोषाध्यक्ष बंसी लाल नागर, संयुक्त कोषाध्यक्ष मान सिंह, संयुक्त सचिव मुकेश नागर, राकेश नागर, नीरज खन्ना, सुभाष देहरान के अलावा राकेश चौधरी, पवन नागर, दीपू दिलौढ़, सुरेश नागर, डा. हेमंत शर्मा, रवि नागर, नन्ना नागर, रोहित मुंदडीया, सन्नी खन्ना, मोनू नागर, नंद किशोर मौर्य, सतपाल बाबा, राजेंद्र नागर, फतेह चंद, नीरज आदि ने अपना- अपना सहयोग दिया।