Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 11:14 AM
शहर के कृष्णा नगर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने के गहने व नकदी चुरा ली। थाना सिटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
होशियारपुर(अमरेन्द्र): शहर के कृष्णा नगर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने के गहने व नकदी चुरा ली। थाना सिटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस समक्ष दिए अपने बयान में रेणु कौंडल निवासी कृष्णा नगर ने बताया कि वह एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी। जब वह घर वापस लौटी तो उसके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया गया कि घर में रखे सोने के गहने, 2 पासपोर्ट तथा 20,000 रुपए की नकदी गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।