Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 12:49 PM
चोरों ने गत रात वार्ड नं. 8 संत प्रेम सिंह नगर टांडा में एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए।
टांडा-उड़मुड़ (पंडित): चोरों ने गत रात वार्ड नं. 8 संत प्रेम सिंह नगर टांडा में एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए।
चोरों ने जतिन्द्र कौर पत्नी स्व. परमजीत सिंह के घर को उस समय निशाना बनाया जब वह बच्चों सहित दिल्ली गई हुई थी। सुबह जब वह घर लौटी तो उसे चोरी का पता चला। चोर घर की ग्रिलें तोड़ अंदर दाखिल हुए और लगभग 30,000 नकदी, डेढ़ तोले सोने के गहने, चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए।
उल्लेखनीय है कि जतिन्द्र कौर के पति परमजीत सिंह की 6 महीने पहले पुर्तगाल में मौत हो गई थी। जतिन्द्र कौर अपने पति परमजीत सिंह के अंतिम संस्कार के लिए पुर्तगाल एम्बैसी से वीजा लेने 17 दिसम्बर को घर से गई थी। आज जब वह घर लौटी तो चोरी की वारदात हो चुकी थी। टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।