Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 11:59 AM
गुरुद्वारा सिंह सभा भज्जलां में चोरी होने का समाचार है। सेवादार अवतार सिंह ने बताया कि जब प्रात: 5 बजे वह गुरुघर गया तो देखा कि गुरुघर की बाहर वाली ग्रिल टूटी हुई है। उसने तुरंत कमेटी मैंबरों हरभजन सिंह, केवल सिंह, कश्मीर सिंह तथा राज कुमार को मौके...
गढ़शंकर(बैजनाथ): गुरुद्वारा सिंह सभा भज्जलां में चोरी होने का समाचार है। सेवादार अवतार सिंह ने बताया कि जब प्रात: 5 बजे वह गुरुघर गया तो देखा कि गुरुघर की बाहर वाली ग्रिल टूटी हुई है। उसने तुरंत कमेटी मैंबरों हरभजन सिंह, केवल सिंह, कश्मीर सिंह तथा राज कुमार को मौके पर बुला कर घटना की जानकारी दी।
अवतार सिंह ने बताया कि चोरों ने ग्रिल तोड़ कर अंदर से गोलक तोड़ कर पैसे निकाल लिए हालांकि यह नहीं पता लगा कि गोलक में कितने रुपए थे। कमेटी मैंबरों ने बताया कि चोरों ने गुरुघर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की भी तोड़-फोड़ की है। इस संबंधी पुलिस को सूचित करने पर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने मौके का जायजा लिया।