Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 08:13 AM
ऋषि नगर के अधीन आते अशोक नगर में स्थित एक घर में चल रहे हवन यज्ञ में आहुतियां डालने के बहाने घुसी महिलाएं मौका पाकर नकदी व आभूषणों वाला बैग चुराकर ले गईं। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि उसके घर में हवन यज्ञ रखा हुआ था।
लुधियाना (पंकज): ऋषि नगर के अधीन आते अशोक नगर में स्थित एक घर में चल रहे हवन यज्ञ में आहुतियां डालने के बहाने घुसी महिलाएं मौका पाकर नकदी व आभूषणों वाला बैग चुराकर ले गईं। पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि उसके घर में हवन यज्ञ रखा हुआ था। इसी दौरान 2 महिलाएं घर में घुस आईं। देखने में अच्छे घर की लगती थीं। महिलाओं से इससे पहले वह कुछ पूछते वे कुर्सी पर पड़ा बैग जिसमें 23 हजार की नकदी, एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, सोने की रिंग, चाबियां व अन्य सामान था, चुराकर ले गईं। पुलिस महिलाओं की तलाश में जुट गई है।
वहीं दूसरी तरफ इंद्रा कालोनी में रहने वाली महिला रेनु ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से सब्जी लेने गई परंतु वापस नहीं आई। पूछने पर उसकी दोस्त ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला सोनू उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पी.ए.यू. पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।