इटली से आई महिला हुई लुटेरों का शिकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 11:33 AM

robbery case

फगवाड़ा के घनी आबादी वाले मेहली गेट इलाके में इटली से फगवाड़ा आई हुई एक एन.आर.आई. महिला से अज्ञात लुटेरों द्वारा उसका पर्स लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के घनी आबादी वाले मेहली गेट इलाके में इटली से फगवाड़ा आई हुई एक एन.आर.आई. महिला से अज्ञात लुटेरों द्वारा उसका पर्स लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार ऊषा रानी इटली से फगवाड़ा के वरिन्द्र नगर में अपने भाई के घर पर ठहरी हुई है। गत दिनों वह मेहली गेट इलाके में रिक्शे पर जा रही थी कि इस दौरान 2 युवक उसके हाथ में पकड़ा हुआ पर्स लूटकर फरार हो गए। उक्त पर्स में इटली के दस्तावेज, पासपोर्ट, 2000 यूरो व 4000 रुपए भारतीय करंसी थी।

इसी दौरान पीड़ित महिला ऊषा रानी पत्नी जङ्क्षतद्र राम वासी इटली का उक्त मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में पीड़िता रोते-बिलखते हुए निरंतर फगवाड़ा वासियों से मदद व इंसाफ की गुहार लगा रही है। महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!