Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 08:14 AM
बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर गांव घुन्नस के नजदीक दोपहर तेज रफ्तार कार केखतानों में पलट जाने कारण एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव घुड़ैला का नौजवान संदीप सिंह उर्फ शौंनी पुत्र रणजीत सिंह कार पर गांव से बरनाला की ओर जा रहा था। इस दौरान...
तपा मंडी (गर्ग,शाम): बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर गांव घुन्नस के नजदीक दोपहर तेज रफ्तार कार केखतानों में पलट जाने कारण एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव घुड़ैला का नौजवान संदीप सिंह उर्फ शौंनी पुत्र रणजीत सिंह कार पर गांव से बरनाला की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर के ऊपर से पलटता हुआ दूसरी साइड खतानों में जा गिरा।
घायल का पता चलने पर युवक के पारिवारिक सदस्यों ने उसको सिविल अस्पताल बरनाला भर्ती करवाया। गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया, जहां उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौके पर उपस्थित एक किसान जो खेतों में काम कर रहा था, का कहना है वाहन इतना तेज था कि 10 बार पलट कर खतानों में आकर गिरा।