Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 01:50 PM
बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर गत सायं घुड़ैली नाके पास फॉर्च्यूनर गाड़ी की तरफ से मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से छुट्टी पर आया फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव घुड़ैली का नौजवान फौजी जसप्रीत सिंह पुत्र सुखपाल सिंह जो छुट्टी पर...
तपा मंडी (गर्ग, शाम): बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर गत सायं घुड़ैली नाके पास फॉर्च्यूनर गाड़ी की तरफ से मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से छुट्टी पर आया फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव घुड़ैली का नौजवान फौजी जसप्रीत सिंह पुत्र सुखपाल सिंह जो छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह मोटरसाइकिल से तपा की तरफ जा रहा था। जब वह सड़क क्रास करने लगा तो तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उसे टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसको राहगीरों और पारिवारिक सदस्यों ने तुरंत सिविल अस्पताल तपा में दाखिल करवाया।
डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते उसे आदेश अस्पताल बठिंडा में रैफर कर दिया। जब पारिवारिक सदस्यों ने गंभीर हालत में घायल फौजी को बठिंडा अस्पताल में ले जाने के लिए के पास खड़ी 108 एंबुलैंस चालक से कहा तो उसने जाने से इंकार कर दिया। गांववासियों और पारिवारिक सदस्यों ने प्रशासन तथा एंबुलैंस चालक के खिलाफ नारेबाजी की। जब एंबुलैंस के चालक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि घायल के पीड़ित परिवार को 108 नम्बर के मुख्य दफ्तर में बात करने के लिए कहा गया था क्योंकि हम अपनी मर्जी से दूर नहीं जा सकते हैं। पास के घायल मरीजों की सहायता के लिए 108 एंबुलैंस हर समय तैयार है।