Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 01:06 PM
कपूरथला व आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग की मृत्यु व 3 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के उपरांत वारिसों के...
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग की मृत्यु व 3 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के उपरांत वारिसों के हवाले कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन सोनू कुमार पुत्र अश्विनी कुमार निवासी माडल टाऊन, जालंधर ने बताया कि वह प्रात: अपने आटो रिक्शा में सवारियां लेकर जालंधर से कपूरथला आ रहा था।
जब वह पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के पास पहुंचा तो उसका आटो रिक्शा सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गया, जिससे आटो रिक्शा में बैठी 2 सवारियां और वह खुद घायल हो गया। इस दौरान 108 नं. एंबुलैंस द्वारा उसे सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया।
इसी तरह कपूरथला के निकटवर्ती क्षेत्र परवेज नगर में सड़क पार कर रहे एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति अवतार सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी गांव परवेज नगर को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे बुरी तरह से घायल हुए बुजुर्ग को उसके परिजनों द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। थाना सिटी पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है व पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।