Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 10:26 AM
नासिक से पठानकोट तक ए.सी. कोच में सफर कर रही महिला यात्री भूलवश अपना पर्स रेलगाड़ी में ही छोड़ गई। जब उसे इसका एहसास हुआ तो उसने तुरंत आर.पी.एफ. पठानकोट कैंट को इस बाबत बताया। इसके बाद आर.पी.एफ. ने फोन कर इसकी जानकारी आऊट पोस्ट कठुआ को दी।
पठानकोट(शारदा): नासिक से पठानकोट तक ए.सी. कोच में सफर कर रही महिला यात्री भूलवश अपना पर्स रेलगाड़ी में ही छोड़ गई। जब उसे इसका एहसास हुआ तो उसने तुरंत आर.पी.एफ. पठानकोट कैंट को इस बाबत बताया। इसके बाद आर.पी.एफ. ने फोन कर इसकी जानकारी आऊट पोस्ट कठुआ को दी।
आर.पी.एफ. कठुआ आऊट पोस्ट ने महिला यात्री का पर्स ढूंढ कर उसे वापस किया। महिला यात्री ने बताया कि उनका नाम अनीता मिलीगन है और वह नासिक की है जो अपना पर्स ट्रेन में भूल गई थी। सब इंस्पैक्टर मंगत राम ने बताया कि महिला के पर्स में 3455 कैश, डैबिट कार्ड, आधार कार्ड व जरूरी डाक्यूमैंट थे जो उन्हें पूरे के पूरे मिल गए हैं।