Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 08:53 AM
आर.एस.एस. नेता रविन्द्र गोसाईं कत्ल केस में एन.आई.ए. के पास पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी धर्मेंद्र सिंह गुगनी से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गोसाईं कत्ल केस के आरोपियों को पैसे ऑस्ट्रेलिया में रह रहे कट्टरपंथियों ने ही भेजे थे। एन.आई.ए....
मोहाली (कुलदीप): आर.एस.एस. नेता रविन्द्र गोसाईं कत्ल केस में एन.आई.ए. के पास पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी धर्मेंद्र सिंह गुगनी से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गोसाईं कत्ल केस के आरोपियों को पैसे ऑस्ट्रेलिया में रह रहे कट्टरपंथियों ने ही भेजे थे। एन.आई.ए. द्वारा धर्मेंद्र गुगनी को आज पुलिस रिमांड खत्म होने उपरांत अदालत में पेश किया गया था जिस दौरान अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उसे 5 जनवरी को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
एन.आई.ए. के अहम सूत्रों की जानकारी मुताबिक रविन्द्र गोसाईं कत्ल केस में रमनदीप सिंह कनाडियन, हरदीप सिंह शेरा तथा धर्मेंद्र सिंह गुगनी शामिल थे। गुगनी से रिमांड दौरान की गई पूछताछ तथा उसके बैंक अकाऊंट्स की जांच करने पर पता चला कि उक्त कत्ल के लिए ऑस्ट्रेलिया में बैठे कट्टरपंथियों द्वारा 30 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर भेजे गए थे।
वहीं दूसरी ओर यह भी पता चला है कि आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी पहाड़ सिंह के एक साथी मलूक सिंह को भी यू.पी. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथी नाजीर, यूसुफ, खालिद तथा नौबहार को भी पुलिस ने पकड़ा है। अब एन.आई.ए. मलूक सिंह को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है। उक्त आरोपी को 13 दिसम्बर को एन.आई.ए. की अदालत में पेश किया जाएगा।