Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 04:57 PM
विवाह का झांसा देकर नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ थाना सराए अमानत खां की पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
तरनतारन(रमन): विवाह का झांसा देकर नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ थाना सराए अमानत खां की पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में 15 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारी में शादी पर गांव शेख पट्टी में गई थी, जहां पर उसे 20 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरजीत सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी गांव छापा थाना झब्बाल मिला, जिसने उससे बातचीत करनी शुरू कर दी। उक्त आरोपी ने नाबालिगा को विवाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म का शिकार बनाया। इस संबंधी थाना सराए अमानत खां की महिला सब इंस्पैक्टर बलजीत कौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।