Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Dec, 2017 10:19 AM
हाजीपुर पुलिस ने एक दुष्कर्मी को काबू किया है। एस.एच.ओ. हाजीपुर लोमेश शर्मा ने बताया कि हाजीपुर पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग गर्भवती लड़की ने पुलिस को बताया था ति पुष्पिंद्र सिंह पुत्र तजिंद्र सिंह जो उसे भट्ठा पर मिला था।
हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर पुलिस ने एक दुष्कर्मी को काबू किया है। एस.एच.ओ. हाजीपुर लोमेश शर्मा ने बताया कि हाजीपुर पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग गर्भवती लड़की ने पुलिस को बताया था ति पुष्पिंद्र सिंह पुत्र तजिंद्र सिंह जो उसे भट्ठा पर मिला था।
वह उसका अपहरण कर ले गया और विभिन्न स्थानों पर रख कर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना जम्मू छोड़ कर भाग गया। उसके खिलाफ हाजीपुर पुलिस स्टेशन में मुकद्दमा नम्बर 72 अंडर सैक्शन 376 आई.पी.सी. के तहत दर्ज किया गया है। पुष्पिंद्र सिंह को काबू करने के लिए एस.एच.ओ. हाजीपुर लोमेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें ए.एस.आई. सतनाम सिंह शामिल थे, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर से उसे काबू कर लिया।