Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 11:02 AM
सी.आई.ए. जी.आर.पी. राजपुरा को उस समय भारी सफलता मिली जब इनकी टीम ने राजपुरा रेलवे स्टेशन से चैकिंग के दौरान महिला को ट्रॉली सूटकेसों में 40 किलो गांजे के साथ पकड़ा। दलजीत सिंह राणा ए.आई.जी. जी.आर.पी. पंजाब ने राजपुरा में प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान...
राजपुरा (चावला/ हरविंद्र): सी.आई.ए. जी.आर.पी. राजपुरा को उस समय भारी सफलता मिली जब इनकी टीम ने राजपुरा रेलवे स्टेशन से चैकिंग के दौरान महिला को ट्रॉली सूटकेसों में 40 किलो गांजे के साथ पकड़ा। दलजीत सिंह राणा ए.आई.जी. जी.आर.पी. पंजाब ने राजपुरा में प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान बताया रोहित चौधरी आई.पी.एस. ए.डी.जी.पी. रेलवे पंजाब की अगुवाई में अर्शदीप सिंह एस.पी. ऑप्रेशन गगनदीप सिंह डी.एस.पी. एडमिन के दिशा-निर्देशों पर राजपुरा सी.आई.ए. जी.आर.पी. टीम के एस.आई. गुरमीत सिंह ए.एस.आई. इंद्रजीत सिंह ए.एस.आई. मेवा सिंह ए.एस.आई. रवि दत्त ए.एस.आई. भूपिंद्र सिंह ए.एस.आई. संजीव कुमार हैड कांस्टेबल जरनैल सिंह, हैड कांस्टेबल भूपिंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल जसवंत सिंह, हैड कांस्टेबल जसजीत सिंह और लेडी कांस्टेबल कमलेश कुमारी की टीम ने राजपुरा के रेलवे स्टेशन पर गाड़ी से उत्तरी एक महिला को शक के आधार पर रोक कर चैक किया तो आरोपी महिला के 2 ट्रॉली सूटकेसों से 40 किलो गांजा बरामद हुआ।
आरोपी महिला की पहचान सुमित्रा प्रधान पत्नी रामकिशोर वासी बङ्क्षठडी मोहल्ला थाना बहुफोत जम्मू की हुई है। शुरूआती जांच में आरोपी महिला ने बताया कि वह यह खेप नेपाल बॉर्डर से लेकर आई थी और इसे जम्मू लेकर जाना था जहां से आसपास के इलाकों में इसे बेचना थी। राजपुरा में यह महिला उतर गई क्योंकि इसको अगले स्टेशनों पर गाड़ी में चैकिंग की सूचना मिल गई थी। यहां से उसने वॉल्वो बस जैसे वाहन में जम्मू के लिए जाना था पर स्टेशन पर चैकिंग के दौरान पकड़ी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पकड़े गांजे के साथ इस महिला पर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जाती है। शुरूआती जांच में महिला ने पहले भी 2 बार नेपाल बॉर्डर से गांजा जम्मू ले जाने की बात मानी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस महिला को आज राजपुरा माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।