Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 09:34 AM
हरियाना थाने के अधीन आते गांव डडियाना खुर्द के रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कुलदीप सिंह (62) पुत्र निरंजन सिंह की डी.एम.सी. लुधियाना में इलाज के दौरान करीब 1 माह बाद बीती देर रात मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को लुधियाना से...
होशियारपुर(अमरेन्द्र): हरियाना थाने के अधीन आते गांव डडियाना खुर्द के रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कुलदीप सिंह (62) पुत्र निरंजन सिंह की डी.एम.सी. लुधियाना में इलाज के दौरान करीब 1 माह बाद बीती देर रात मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को लुधियाना से होशियारपुर लाया गया।
हरियाना पुलिस ने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह करीब 1 महीने पहले अपनी एक्टिवा पर सवार हो घर से निकले थे। दोपहर के समीप मेन रोड पर हिमाचल प्रदेश नंबर के एक वाहन की चपेट में आने से कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोग उन्हें पहले होशियारपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन हालत बिगड़ते देख उन्हें डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी संख्या 123 में आरोपी वाहन चालक जसवंत कुमार पुत्र पाल राम निवासी डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) के खिलाफ धारा 304ए, 279 व 427 के अधीन केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।