हमले का आर.एस.एस. पर कोई असर नहीं, शाखाएं निर्विघ्न जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 01:00 PM

r s s no impact  the branches continue smooth

आर.एस.एस. व हिंदू संगठनों पर लगातार हो रहे हमलों की आलोचना प्रदेश में हो रही है। पंजाब सरकार का अमन-कानून की स्थिति पर नियंत्रण न होने के आरोप भी लग रहे हैं, बावजूद इसके आर.एस.एस. द्वारा शाखाएं निर्विघ्न जारी हैं। बठिंडा में सुबह व सायं लगभग 10...

बठिंडा( विजय): आर.एस.एस. व हिंदू संगठनों पर लगातार हो रहे हमलों की आलोचना प्रदेश में हो रही है। पंजाब सरकार का अमन-कानून की स्थिति पर नियंत्रण न होने के आरोप भी लग रहे हैं, बावजूद इसके आर.एस.एस. द्वारा शाखाएं निर्विघ्न जारी हैं। बठिंडा में सुबह व सायं लगभग 10 शाखाओं का आयोजन होता है, जिनमें रोजाना 100 से 150 कार्यकर्ता केसरिया ध्वज को गुरु मानकर प्रार्थना व व्यायाम करते हैं। 

पुलिस ने हाल ही की घटनाओं के मद्देनजर शाखाओं को सुरक्षा देनी शुरू कर दी है। सभी शाखाओं पर 2 से 4 पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। आर.एस.एस. द्वारा सुरक्षा न मांगे जाने के बावजूद पुलिस ने पंजाब सरकार के आदेश पर यह सुरक्षा मुहैया करवाई है। बठिंडा में आर.एस.एस. विभाग कार्यवाहक विजय पाल ने बताया कि आर.एस.एस. को सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं परन्तु फिर भी पुलिस के कुछ जवान शाखा पर तैनात रहते हैं। 

पंजाब व देश के अन्य भागों में हो रही आर.एस.एस. व हिंदू नेताओं की हत्या से आर.एस.एस. कार्यकर्ताओं का मनोबल कभी नहीं गिरता बल्कि वे और मजबूत होते हैं। उन्होंने बताया कि आर.एस.एस. कार्यकर्ताओं में डर नाम की कोई चीज नहीं बल्कि उन पर हमले लंबे समय से हो रहे हैं जिसके वे आदी हो चुके हैं। 

लुधियाना में संघ के मुख्य शिक्षक विरेंद्र गोसाईं की हत्या कर दी गई थी, अमृतसर में सोमवार को हिंदू नेता को दिन-दिहाड़े गोलियों से भून डाला, फिर भी आर.एस.एस. पर इसका कोई असर नहीं। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता के साथ हिंदुओं की रक्षा के लिए बने आर.एस.एस. के कदम कभी भी डगमगा नहीं सकते, जबकि वे देश के लिए खून बहाना अपना फर्ज समझते हैं। 

पुलिस सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं : एस.पी. सिटी

 एस.पी. शहरी गुरमीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेश अनुसार पुलिस ने बठिंडा में लगने वाली सभी शाखाओं में पुलिस सुरक्षा शुरू कर दी है। सुबह व सायं लगभग 10 के करीब शाखाएं लगती हैं व एक घंटा प्रार्थना व व्यायाम करते हैं। पुलिस उनकी सुरक्षा में तैनात रहती है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!